2014 शीतकालीन ओलम्पिक
सर्दियों के ओलंपिक्स का २२ वां संस्करण, सोची(रूस) में २०१४ / From Wikipedia, the free encyclopedia
2014 का शीतकालीन ओलम्पिक, आधिकारिक रूप से XXII शीतकालीन ओलम्पिक खेल, या 22वां शीतकालीन ओलम्पिक सोची, रूस में आयोजित एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय बहु-खेल प्रतियोगिता है। सात खेलों की 15 स्पर्धाओं में कुल 98 प्रतियोगिताएं आयोजित की गयी हैं। 7 से 23 फ़रवरी के बीच चलने वाले इन खेलों में कुल 12 नई प्रतियोगिताएं जोड़ी गयी हैं।[2]
सामान्य तथ्य सिद्धांत, प्रतिभागी राष्ट्र ...
सिद्धांत | Hot. Cool. Yours.[1] (रूसी: Жаркие. Зимние. Твои.) |
---|---|
प्रतिभागी राष्ट्र | 88 |
प्रतिभागी खिलाड़ी | 2,800+ (अनुमान) |
आयोजन | 7 खेलों में 15 स्पर्धाओं में 98 |
द्वारा उद्घाटन | |
मशालधारी | व्लादिस्लाव त्रेच्याक इरीना रॉडनिना |
बंद करें
खेल का प्राथमिक बजट 12 अरब अमेरिकी डॉलर का था, पर विभिन्न कारणों से यह बढ़कर 51 अरब अमेरिकी डॉलर हो गया। 44 अरब अमेरिकी डॉलर की लागत पर बीजिंग में आयोजित हुए 2008 ग्रीष्मकालीन ओलम्पिक से इसका बजट अधिक होने के कारण इसे यह इतिहास के सबसे महंगे ओलंपिक के रूप में देखा जाता है।