व्लादिमीर पुतिन
रूस के राष्ट्रपति (1999-2008, 2012-वर्तमान) / From Wikipedia, the free encyclopedia
व्लादिमीर व्लादिमीरोविच पुतिन (रूसी: Влади́мир Влади́мирович Пу́тин (सहायता·सूचना)) (जन्म: 7 अक्टूबर 1952) रूसी राजनीतिज्ञ हैं। वे 7 मई 2012 से रूस के राष्ट्रपति हैं तथा 2018 में हुए राष्ट्रपति चुनाव में 76% वोट हासिल करने के पश्चात अगले कार्यकाल के लिए भी निर्वाचित हुए हैं। इससे पहले सन् 2000 से 2008 तक रूस के राष्ट्रपति तथा 1999 से 2000 एवं 2008 से 2012 तक रूस के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। अपने प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान वे रूस की संयुक्त रूस पार्टी के अध्यक्ष भी थे।
व्लादिमीर पुतिन Владимир Путин | |
---|---|
'2021 में पुतिन'up | |
पदस्थ | |
कार्यालय ग्रहण 7 मई 2012 | |
प्रधानमंत्री | विक्टर जुबकोव दिमित्री मेदवेदेव |
पूर्वा धिकारी | दिमित्री मेदवेदेव |
पद बहाल 7 मई 2000 – 7 मई 2008 कार्यवाहक: 31 दिसम्बर 1999 – 7 मई 2000 | |
प्रधानमंत्री | मिखाइल कास्यानोव मिखाइल फ्रदकोव विक्टर जुबकोव |
पूर्वा धिकारी | बोरिस येल्तसिन |
उत्तरा धिकारी | दिमित्री मेदवेदेव |
रूस के प्रधानमंत्री | |
पद बहाल 8 मई 2008 – 7 मई 2012 | |
राष्ट्रपति | दिमित्री मेदवेदेव |
सहायक | इगोर शुवलोव |
पूर्वा धिकारी | विक्टर जुबकोव |
उत्तरा धिकारी | विक्टर जुबकोव |
पद बहाल 9 अगस्त 1999 – 7 मई 2000 कार्यवाहक: 9 अगस्त 1999 – 16 अगस्त 1999 | |
राष्ट्रपति | बोरिस येल्तसिन |
सहायक | विक्टर ख्रिस्तेन्को मिखाइल कास्यानोव |
पूर्वा धिकारी | सर्गेई स्टेपाशिन |
उत्तरा धिकारी | मिखाइल कास्यानोव |
संयुक्त रूस पार्टी नेता | |
पद बहाल 1 जनवरी 2008 – 30 मई 2012 | |
पूर्वा धिकारी | बोरिस ग्रीज़लोव |
उत्तरा धिकारी | दिमित्री मेदवेदेव |
संघीय सुरक्षा सेवा के निदेशक | |
पद बहाल 25 जुलाई 1998 – 29 मार्च 1999 | |
राष्ट्रपति | बोरिस येल्तसिन |
पूर्वा धिकारी | निकोलाय कोवालेव |
उत्तरा धिकारी | निकोलाय पात्रुशेव |
जन्म | 7 अक्टूबर 1952 (1952-10-07) (आयु 71) लेनिनग्रेड, रूसी गणराज्य, सोवियत संघ |
जन्म का नाम | Vladimir Vladimirovich Putin |
राजनीतिक दल | सोवियत संघ की कम्युनिस्ट पार्टी (1975-1991) नास दोम(1995–1999) एकता (येदिन्स्त्वो)(1999–2001) निर्दलीय (1991–1995; 2001–2008) संयुक्त रूस (येदिनय रसिया)(2008–वर्तमान) |
अन्य राजनीतिक संबद्धताऐं |
पीपल'स फ्रंट फॉर रूस (2011–वर्तमान) |
जीवन संगी | ल्यूडमिला पुतिन (वि॰ 1983–2014)[1] |
बच्चे | मारिया येकटेरिना |
शैक्षिक सम्बद्धता | सेंट पीटर्सबर्ग स्टेट यूनिवर्सिटी |
धर्म | रूसी पारम्परिक |
पुरस्कार/सम्मान | |
हस्ताक्षर | |
जालस्थल | औपचारिक जालस्थल |
सैन्य सेवा | |
निष्ठा | सोवियत संघ |
सेवा/शाखा | केजीबी |
सेवा काल | 1975–1991 |
पद | लेफ्टिनेंट कर्नल |
पुतिन ने 16 साल तक सोवियत संघ की गुप्तचर संस्था केजीबी में अधिकारी के रूप में सेवा की, जहाँ वे लेफ्टिनेंट कर्नल के पद तक पदोन्नत हुए। 1991 में सेवानिवृत्त होने के पश्चात उन्होंने अपने पैतृक शहर सेंट पीटर्सबर्ग से राजनीति में कदम रखा। 1996 में वह मास्को में राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन के प्रशासन में शामिल हो गए, एवं येल्तसिन के अप्रत्याशित रूप से इस्तीफा दे देने के कारण 31 दिसम्बर 1999 को रूस के कार्यवाहक राष्ट्रपति बने। तत्पश्चात, पुतिन ने वर्ष 2000 और फिर 2004 का राष्ट्रपति चुनाव जीता। रूसी संविधान के द्वारा तय किये गए कार्यकाल सीमा की वजह से वह 2008 में लगातार तीसरी बार राष्ट्रपति पद के चुनाव में खड़े होने के लिए अयोग्य थे। 2008 में दिमित्री मेदवेदेव ने राष्ट्रपति चुनाव जीता और प्रधानमंत्री के रूप में पुतिन को नियुक्त किया। सितंबर 2011 में, कानून में बदलाव[2] के परिणामस्वरूप राष्ट्रपति पद के कार्यकाल की अवधि चार साल से बढ़ाकर छह साल हो गयी, एवं पुतिन ने 2012 में राष्ट्रपति पद के लिए एक तीसरे कार्यकाल की तलाश में चुनाव लड़ने करने की घोषणा की, जिसके चलते कई रूसी शहरों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए। मार्च 2012 में उन्होंने यह चुनाव जीता और वर्तमान में 6 वर्ष के कार्यकाल की पूर्ति कर रहे हैं।[3][4] 2018 में हुए राष्ट्रपति चुनाव में 76% वोट हासिल करने के पश्चात वे अगले कार्यकाल के लिए भी निर्वाचित हुए हैं।
प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के रूप में पुतिन के पहले कार्यकाल (1999-2008) के दौरान, वास्तविक आय में 2.5 गुणा वृद्धि हुई, वास्तविक पारिश्रमिक में तीन गुणा से अधिक वृद्धि हुई; बेरोजगारी और गरीबी आधी से काम हो गयी, एवं रूसियों द्वारा आत्म-मूल्यांकित जीवन संतुष्टि में काफी बढ़ोतरी हुई।[5] पुतिन के पहले राष्ट्रपति कार्यकाल को आर्थिक वृद्धि के दौर के रूप में देखा जाता है: रूसी अर्थव्यवस्था में लगातार आठ साल तक संवृद्धि हुई, क्रय-शक्ति समता में 72% की वृद्धि एवं संज्ञात्मक सकल घरेलू उत्पाद में 6 गुणा वृद्धि देखने को मिली।[5][6][7][8][9]