कान्तो क्षेत्र
जापान के ८ में से एक क्षेत्र / From Wikipedia, the free encyclopedia
कान्तो क्षेत्र या कांटो क्षेत्र (関東地方; Kantō region) जापान का सबसे बड़े द्वीप होन्शू का भौगोलिक क्षेत्र हैं।[3] इस क्षेत्र में ग्रेटर टोक्यो क्षेत्र शामिल हैं, और इसमें सात प्रांत शामिल हैं: गुनमा प्रांत, टोचिगी प्रांत, इबाराकी प्रांत, सैतमा प्रांत, टोक्यो प्रांत, चिबा प्रांत, और कानागावा प्रांत। इसकी सीमाओं के भीतर, भूमि क्षेत्र का 45% से अधिक हिस्सा कान्तो मैदान हैं। शेष क्षेत्र पहाड़ियों और पर्वतों के हैं, जो क्षेत्र की सीमाएं बनाती हैं। जापान सांख्यिकी ब्यूरो द्वारा 1 अक्टूबर, 2010 को एक आधिकारिक जनगणना के अधार पर, यहाँ की जनसंख्या 42,607,376 थी।[4] जोकि जापान की कुल आबादी का लगभग एक तिहाई हिस्सा थी।
सामान्य तथ्य कान्तो क्षेत्र 関東地方, क्षेत्र ...
कान्तो क्षेत्र 関東地方 | |
---|---|
क्षेत्र | |
शेष जापान की तुलना में कान्तो क्षेत्र | |
क्षेत्र | 32423.90 किमी2 (12,518.94 वर्गमील) |
जनसंख्या (1 अप्रैल, 2012) | |
• कुल | 4,25,98,300 |
• घनत्व | 1,300 किमी2 (3,400 वर्गमील) |
सकल घरेलु उत्पाद (नाममात्र; 2012)[1][2] | |
• कुल | $2.5 खरब |
• प्रति व्यक्ति | $60,000 |
समय मण्डल | JST (यूटीसी+9) |
बंद करें