पदार्थ
From Wikipedia, the free encyclopedia
चिरसम्मत भौतिकी और सामान्य रासायनिकी में, पदार्थ कोई भी वस्तु है जिसमें द्रव्यमान होता है और आयतन होने के कारण स्थान लेता है।[1][2] दैनन्दिन जिन वस्त्वों को छुआ जा सकता है, वे अन्ततः परमाण्वों से बनी होती हैं, जो अन्तःक्रियात्मक उपपारमाण्विक कणों से बनी होती हैं, और वैज्ञानिक उपयोग में, "पदार्थ" में साधारणतः परमाणु और उनसे बनी कोई भी वस्तु, और कोई भी कण (या संयोजन) जो इस तरह कार्य करते हैं जैसे कि उनके पास द्रव्यमान और आयतन दोनों हैं। यद्यपि इसमें द्रव्यमानरहित कण जैसे फोटॉन, या अन्य ऊर्जा परिघटनाएँ या तरंगें जैसे प्रकाश या ऊष्मा शामिल नहीं हैं। पदार्थ विभिन्न अवस्थाओं में उपस्थित है। इनमें ठोस, तरल और गैस जैसे चिरसम्मत अवस्थाएँ शामिल हैं - उदाहरणार्थ जल हिम, तरल पानी और वाष्प के रूप में मौजूद है - परन्तु अन्य अवस्थाएँ सम्भव हैं, जिनमें प्लास्मा, बोस-आइंस्टाइन संघनन, फर्मीओनिक संघनन और क्वार्क-ग्लूऑन प्लास्मा शामिल हैं।