फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन
From Wikipedia, the free encyclopedia
फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) संयुक्त राज्य अमेरिका के डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस की एक एजेंसी है जो एक संघीय आपराधिक जाँच निकाय और एक आंतरिक खुफिया एजेंसी दोनों के रूप में कार्य करती है। एफबीआई के पास संघीय अपराध की 200 से अधिक श्रेणियों के उल्लंघन की जाँच का अधिकार है।[3] इसका नारा (मोटो) एफबीआई का बैक्रोनिम, "ईमानदारी, बहादुरी, अखंडता" है।
सामान्य तथ्य संस्था जानकारी, अधिकार क्षेत्र ...
Federal Bureau of Investigation | |
लघुनाम | FBI |
Federal Bureau of Investigation's seal | |
FBI special agent badge | |
Flag of the Federal Bureau of Investigation | |
आदर्श वाक्य | Fidelity, Bravery, Integrity |
संस्था जानकारी | |
---|---|
स्थापना | July 26, 1908 (as the Bureau of Investigation) |
कर्मचारी | 35,104[1] (October 31, 2014) |
वार्षिक बजट | US$9.6 billion (FY 2019)[2] |
वैधानिक वयक्तित्व | सरकारी : सरकारी संस्था |
अधिकार क्षेत्र | |
संघीय संस्था | United States |
सामान्य प्रकृति |
|
प्रचालन ढांचा | |
मुख्यालय | J. Edgar Hoover Building Washington, D.C., U.S. |
[[Image:38.8952°N 77.0251°W / 38.8952; -77.0251|265x265px|border|]] | |
संस्था के कार्यपालक |
|
मातृ संस्था | Department of Justice Office of the Director of National Intelligence |
जालस्थल | |
fbi | |
बंद करें
एफबीआई का मुख्यालय जे. एडगर हूवर बिल्डिंग वॉशिंगटन, डी.सी. में स्थित है। संपूर्ण संयुक्त राज्य अमेरिका के प्रमुख शहरों में इसके छप्पन क्षेत्रीय कार्यालय स्थित हैं, साथ ही देश भर के सभी छोटे शहरों और नगरों में इसकी 400 से अधिक स्थानिक एजेंसियां मौजूद हैं। "लीगल अटैचीज" कहे जाने वाले 50 से अधिक अंतरराष्ट्रीय कार्यालय दुनिया भर के अमेरिकी दूतावासों में मौजूद हैं।